शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मरीज होंगे परेशान, स्कूली बच्चों के सामने भी संकट

Connect News 24

Patients will be worried, school children will also be in trouble

संजीव मिश्रा

शाहजहांपुर। अंटा से जेल रोड पर सीवर लाइन की खोदाई का काम बुधवार की शाम तक शुरू नहीं हो सका है। जल निगम ने सामान पहुंचा दिया है। अधिकारियों का दावा है कि बृहस्पतिवार से काम शुरू हो जाएगा। सड़क की खोदाई होने के चलते दुकानदार समेत अन्य लोग काफी ज्यादा चिंतित हैं। उनका कारोबार चौपट हो जाएगा। स्कूली बच्चे, मरीज, तीमारदार, आमजन आदि पर असर पडे़गा।

अमृत कार्यक्रम के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर कार्य पूर्ण कर लिया गया। अब शहर की मुख्य सड़क जेल रोड की बारी है। बुधवार से अंटा चौराहा के आगे डॉ. वाईके सिंह अस्पताल से लेकर फायर स्टेशन तक सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू होना था। यह काम 12 दिसंबर तक चलेगा। इसे लेकर रूट डायवर्जन का खाका भी तैयार कर लिया गया था, पर तैयारियां पूर्ण नहीं होने के चलते खोदाई का कार्य शुरू नहीं हो सका। जल निगम के एक्सईएन के निर्देश पर सीमेंटेड पाइप जेल रोड पर डलवा दिया। बृहस्पतिवार से सड़क को बंद कर काम शुरू होने की उम्मीद है। मुख्य सड़क पर यातायात बंद होने से व्यापारी काफी ज्यादा परेशान हैं। उनका कहना है कि 20 दिन तक उनका कारोबार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। इस रूट पर कई स्कूल व अस्पताल भी मौजूद हैं। इनमें प्रमुख रूप से इस्लामियां इंटर कॉलेज, आकांक्षा हाईस्कूल, परिषदीय विद्यालय अंटा, डॉ. वाईके सिंह अस्पताल, डाॅ. गेरा का अस्पताल आदि शामिल हैं। स्कूलों में पढ़ने के लिए आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और अस्पताल के मरीजों व तीमारदारों को अधिक परेशानी होने की संभावना है।

संजीव मिश्रा

संजीव मिश्रा

संजीव मिश्रा

संजीव मिश्रा

संजीव मिश्रा

संजीव मिश्रा

संजीव मिश्रा

संजीव मिश्रा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button