शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पहले दिन करीब 20 खातों से हुई पेंशन रिकवरी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 23 Jun 2023 01:36 AM IST

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में हुए घोटाले के बाद अब रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन संबंधित बैंकों ने करीब 20 खातों से रिकवरी की। रिकवरी की धनराशि समाज कल्याण कार्यालय भेज दी गई है।

अप्रैल में समाज कल्याण कार्यालय में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में बड़ा घोटाला सामने आया था। तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की संलिप्तता से दो प्राइवेट कर्मचारियों ने बुजुर्गों की पेंशन दूसरे खातों में भेज दी थी। करीब नौ माह की पेंशन 2496 खातों में भेजी गई है। जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ था। संबंधित सभी खातों को सीज कर दिया गया था। अब रिकवरी शुरू हो गई है।

पहले दिन करीब संबंधित बैंकों से करीब 20 खातों से रिकवरी की गई। रिकवरी की गई रकम बैंकों ने समाज कल्याण विभाग को भेज दी है। जो खाते सीज हुए हैं और जिनमें रकम है, उसको बैंकों द्वारा रिकवर किया जा रहा है। जिन खातों में रकम नहीं होगी, उनको समाज कल्याण विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद उनसे रकम वसूल की जाएगी। रकम नहीं देने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी हो सकती है। समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि रिकवरी शुरू हो गई है। संबंधित बैंक रिकवरी गई धनराशि को विभाग में भेज रही हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button