शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रक चुराकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Connect News 24

Accused fleeing after stealing truck caught by police

जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।संवाद

जलालाबाद। बरेली हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक को चोरी करके भाग रहे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से तमंचा और एक कारतूस मिला है।

मोहल्ला नौसारा निवासी अवनीश की तहरीर पर बरेली हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप से ट्रक के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कुछ देर बाद मिली सूचना के आधार पर अवनीश पुलिस बल के साथ बरेली हाईवे पर पहुंचा। अवनीश ने मदनापुर से पहले खाईखेड़ा चौराहे के पास जा रहे ट्रक को पहचान लिया। पुलिस ने ट्रक को घेर लिया। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे आरोपी विनोद कुमार निवासी शाहपुर थाना जलालाबाद को भी दबोच लिया। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी के पास से तलाशी में तमंचा व एक कारतूस भी बरामद हुआ है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button