शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
मिर्जापुर। सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने ढाईघाट में गंगा में डुबकी लगाई।
सोमवार को हजारों गंगा भक्त कोलाघाट पुल पैदल पार कर ढाईघाट गंगातट पहुंचे। स्टेट हाईवे पर ग्राम चौंरा के निकट बाढ़ के पानी को पार करने के लिए श्रद्धालुओं ने कपड़े निकालकर कंधे पर लटका लिए। ढाईघाट गंगातट मेलास्थल पूरी तरह जलमग्न है। फर्रुखाबाद की ओर से आए अधिकांश श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरकर शमशाबाद और कंपिल कस्बे में त्यागी जी महाराज की तपस्थली में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। जलालाबाद की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं ने ढाईगांव में स्थित त्यागीजी महाराज के आश्रम में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और पटना देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। संवाद