शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: पुलिस ने देहरादून में डेरा डाला, महत्वपूर्ण सुराग लगने की आस
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर रोड पर गन्ने के खेत में महिला के निर्वस्त्र अवस्था में मिले शव की पहचान होने के बाद पुलिस की टीम ने देहरादून में डेरा डाल दिया है। पुलिस दो दिन के बाद भी नहीं लौटी है। संभावना है कि पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।
नेशनल हाईवे पर टोलटैक्स के नजदीक चांदापुर गांव की ओर रामप्रसाद के गन्ने के खेत में बुधवार को महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला था। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई थी। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।