शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वार्ड बॉय ने तीन साथियों संग लगाए थे प्राचार्य के खिलाफ अमर्यादित पोस्टर

Connect News 24

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए अमर्यादित पोस्टर लगाने वाले वार्ड बॉय अशोक और उसके तीन साथियों के खिलाफ चौक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को विभिन्न स्थानों से पोस्टरों को हटवाया गया।

शनिवार की सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, कचहरी, टाउनहाल समेत कई स्थानों पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे। इसमें अमर्यादित टिप्पणी करने के साथ ही गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। दो दिन से यह पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद प्राचार्य ने अस्पताल परिसर की सीसीटीवी फुटेज चेक कराईं। इसके बाद उन्होंने वार्ड बॉय अशोक और उसके तीन साथियों के खिलाफ चौक कोतवाली में तहरीर दी थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राचार्य ने तहरीर में बताया कि अराजक तत्व संस्थान व उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से व्यक्तिगत रूप से क्षति पहुंचाने की चेष्टा कर रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी व अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी है। उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

ट्रांसफर किए जाने से नाराज था वार्ड बॉय

वार्ड बॉय अशोक अस्पताल के वीडियो बनाकर वायरल करता था। उसकी इस हरकत की शिकायत प्राचार्य ने कार्यदायी संस्था से की थी। इसके बाद उसका तबादला दूसरी जगह कर दिया गया था। प्राचार्य के अनुसार, इसी खुन्नस में उसने पर्चे लगाए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button