शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुलिस ने रुकवाया बगैर अनुमति धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार

Connect News 24

Police stopped the renovation of the religious place without permission

तिलहर में मजार पर हो रहे जीर्णोद्धार को रोकने के निर्देश देते सीओ प्रियांक जैन

तिलहर। सड़क पर बने धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार बिना अनुमति कराया जा रहा था, जिसे सीओ ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया है। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, अन्य भाग गए।

मंगलवार की सुबह नगर की मौजमपुर पुलिस चौकी से पूरब दिशा में चंद कदमों पर सड़क के किनारे एक धार्मिक स्थल पर एक युवक मजदूरों को लेकर जीर्णोद्धार करा रहा था। तभी किसी ने बिना अनुमति के धार्मिक स्थल का निर्माण कराने की सूचना पुलिस को दे दी। थाने पर मौजूद सीओ प्रियांक जैन तत्काल प्रभारी इंस्पेक्टर घनश्याम बहादुर और पुलिसबल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर मजदूर भाग गए। काम कराने वाले युवक को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी मन्नत पूरी हुई थी, इसलिए वह धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार करा रहा था। प्रभारी इंस्पेक्टर घनश्याम बहादुर ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button