शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पिंक बूथ से शोहदों पर नजर रखेगी पुलिस

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 16 Nov 2023 12:07 AM IST

Police will keep an eye on the prostitutes from the pink booth

बहादुरगंज में सिटी कार्ट के बाहर महिला सहायता केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन करते एसपी अशोक कुमार

शाहजहांपुर। महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए सदर बाजार चौराहे के पास महिला सहायता केंद्र (पिंक बूथ) की स्थापना की गई है। एसपी अशोक कुमार ने भैयादूज के मौके पर बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। केंद्र में हर समय महिला पुलिस की तैनाती रहेगी।

सदर बाजार क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज है। साथ ही मुख्य बाजार होने के कारण महिलाओं का यहां आना-जाना लगा रहता है। महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए मिशन शक्ति के फेज-4 के तहत महिला सहायता केंद्र की स्थापना की गई। चार कुर्सियाें वाले केंद्र में महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है, जहां पर मातृ शक्ति अपनी बात को बेहिचक जाकर कह सकती हैं। बुधवार को भैयादूज के मौके पर एसपी अशोक मीणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भैयादूज पर यह केंद्र महिलाओं को तोहफे के रूप में समर्पित किया जा रहा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि उनके सहयोग से पिंक बूथ बनाया गया है। चौराहे पर हाईटेक वाईफाई कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। अन्य बाजारों में भी पिंक बूथ बनेंगे। इस मौके पर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार, सीओ यातायात जगदीश लाल टम्टा, यातायात प्रभारी जगदीश लाल टम्टा, सदर इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button