शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भाई के घर जा रही बहन की हादसे में मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 16 Nov 2023 12:08 AM IST

Sister going to brother's house died in an accident

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोते-बिलखते रेखा के परिजन। संवाद

शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास मंगलवार शाम बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि, उनके पति घायल हो गए। दंपती भैयादूज के लिए तिलहर जा रहे थे।

कांट के नबीपुर निवासी जोधालाल की 35 वर्षीय पत्नी रेखा के भाई रामवीर तिलहर थाना क्षेत्र के हिसमा गांव में रहते हैं। भैयादूज की पूर्व संध्या पर वहां जाने के लिए रेखा और जोधालाल घर से निकले थे। नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के आगे गुरुद्वारे के सामने बरेली की ओर से आ रही निजी बस से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। रेखा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रेखा के परिवार में दो बेटे व एक बेटी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button