बरेली

Chhath Puja 2023: नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व छठ, बच्चों की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखेंगी कठिन उपवास

Connect News 24

Chhath Puja 2023 nahay khay chhath puja date

Chhath Puja 2023
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। पूर्वांचल और खास तौर पर बिहार में छठ पूजा के पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर छठी मइया की पूजा के साथ भगवान भास्कर की उपासना की जाती है। महिलाएं बच्चों के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे तक कठिन उपवास करती हैं। बरेली में भी पूर्वांचल के लोग छठ पर्व का धूमधाम से मनाते हैं। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

ज्योतिर्विद सौरभ शंखधर ने बताया कि सूर्य उपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्यतः बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। पार्वती का छठा रूप, भगवान सूर्य की बहन छठी मैया को पर्व की देवी के रूप में पूजा जाता है। यह चंद्र के छठे दिन, काली पूजा के छह दिन बाद मनाया जाता है। त्योहार का अनुष्ठान कठोर होता है। इसमें स्नान, उपवास और पीने के पानी (वृत्ता) से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना, और प्रसाद (प्रार्थना प्रसाद) और अर्ध्य देना शामिल है। 

प्रकृति का छठे अंश होने के कारण इस देवी का नाम षष्ठी रखा गया। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार षष्ठी देवी बालकों की रक्षा व आयु प्रदान करती हैं। स्कन्द पुराण में इन्हें ही देवी कात्यायनी कहा गया है। षष्ठी तिथि शिशुओं के संरक्षण व संवर्धन की देवी हैं। इनकी विशेष पूजा षष्ठी तिथि को की जाती है। इस सार चार दिवसीय छठ पूजा का पर्व 17 नवंबर से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 20 नवंबर को होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button