शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हाईवे के निर्माण में लगाई जा रही घटिया ईंट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 12 Dec 2023 12:15 PM IST

Substandard bricks are being used in the construction of highway

जलालाबाद में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते विधायक  हरिप्रकाश वर्मा। फोटो- जागरूक पाठक

जलालाबाद। निर्माणाधीन हाईवे का सोमवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने निरीक्षण किया। इंटरलॉकिंग कार्य में घटिया ईंट के प्रयोग पर उन्होंने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को मौके पर तलब किया। उन्होंने कस्बे के अंदर लगे पेड़ों को भी बेवजह न काटने के निर्देश दिए। कस्बे में सौ से ज्यादा हरे भरे पेड़ काटे जाने की खबर अमर उजाला ने सात दिसंबर के अंक में प्रकाशित की थी।

नेशनल हाईवे पर अल्हागंज से कटरा के बीच के हिस्से का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। बस्ती वाले इलाके में हाईवे के दोनों ओर नाला बनवाया जा रहा है। कुछ दिनों से नाले और हाईवे के बीच इंटरलॉकिंग लगाने का काम चल रहा है। सोमवार सुबह जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा के साथ विधायक हरिप्रकाश वर्मा कलान के पटना देवकली मंदिर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कोला मोड़ से याकूबपुर के बीच चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस कार्य में प्रयोग की जा रही ईंट की गुणवत्ता खराब देखकर उन्होंने कार्य करवा रही कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलवा लिया और नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं होना चाहिए जो ईंट लगवाई जा चुकी हैं, उसे हटाकर अच्छी ईंट लगाई जाए, अन्यथा इसकी शिकायत शासन से की जाएगी। उन्होंने हाईवे निर्माण के दौरान खराब हालत में पहुंचे अर्थी स्थल को दुरुस्त कराने तथा हाईवे के किनारे स्थित धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षतिग्रस्त हिस्से को सही करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक की मौजूदगी की खबर पाकर तहसीलदार पैगाम हैदर और थाना प्रभारी हरपाल बालियान भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें यह भी निर्देश दिए गए कि सड़क का पानी नाले में पहुंचे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button