Shahjahanpur News: बढ़ सकती है यूपी बोर्ड के केंद्रों की संख्या

डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों के निस्तारण में जुटे शिक्षक-शिक्षेणत्त
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो चुका है। इसके पहले केंद्रों का निर्धारण होना है। अभी 118 केंद्र प्रस्तावित हैं, जिन पर आपत्तियां मांगी गई थीं। अब केंद्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। परिषद की ई-मेल आईडी पर कुल 115 आपत्तियां मिली हैं जिनमें चार तरह की शिकायतें शामिल हैं। अधिकांश शिकायतें केंद्र की दूरी और परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने को लेकर आई हैं। इनके अलावा परीक्षा केंद्र बनाए जाने और न बनाए जाने की शिकायतें हैं जिनके निस्तारण के लिए डीआईओएस कार्यालय में शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके बाद आख्या परिषद को भेजी जाएगी जहां से केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की संख्या कम है। बावजूद प्रस्तावित के सापेक्ष निर्धारित केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है। बताया कि पिछले वर्ष 129 केंद्र बनाए गए थे जिन पर बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई गई।