Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
तिलहर । लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से सोमवार दोपहर बाइक सवार की मौत हो गई। आरोपी मय वाहन भाग गया।
मेरठ के 1582 इंद्रानगर निवासी 30 वर्षीय योगेश फैजाबाद के कौशलनगर में रहकर वाहनों के एक्सेल बनाने का कार्य करते थे। सोमवार को वह फैजाबाद से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर में कौशल पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। जोरदार टक्कर लगने से योगेश बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसआई यतेंद्र पाल सिंह ने योगेश के परिजनों को सूचना दी। पिता सुभाष राठौर, मां रंभा देवी व पत्नी रिंकी राठौर का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।