शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुवायां की पूर्णिमा का इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए चयन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 24 May 2023 01:00 AM IST

Poornima of Puwayan selected for Inspire Scholarship

सावित्री देवी महिला पीजी कॉलेज में पूर्णिमा को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद

पुवायां। पुवायां के सावित्री देवी महिला पीजी कॉलेज की बीएससी की छात्रा पूर्णिमा शुक्ला का इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना के तहत चयन हुआ है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।

नगर निवासी नमोनारायण शुक्ला और मधु शुक्ला की पुत्री पूर्णिमा की प्रारंभिक शिक्षा द सेक्रेड हार्ट एकेडमी और प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज से हुई थी। पूर्णिमा ने इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था। यह भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की योजना है। इसकी छात्रवृत्ति डीएसटी के एक प्रमुख कार्यक्रम इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च के तहत आती है।

इंस्पायर छात्रवृत्ति प्राकृतिक और बुनियादी विज्ञान में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को दी जाती है। इसके तहत, प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को प्राकृतिक या बुनियादी विज्ञान के किसी भी विषय में पढ़ाई के लिए पांच वर्ष तक हर साल 80 हजार रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है। पूर्णिमा का इस सफलता के लिए मंगलवार को सावित्री देवी कॉलेज में अभिनंदन किया गया। प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा, प्राचार्य डॉ. शैफाली ने स्मृति चिह्न दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button