बदायूं

Budaun News: गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस पर सजा विशेष कीर्तन दरबार

Connect News 24

Special Kirtan Darbar decorated on the martyrdom day of Guru Arjundev

ुरुद्वारे में सुखमनी साहिब का पाठ करतीं बीबी गुरमीत कौर खालसा। संवाद

– जगह-जगह किया गया शर्बत का वितरण, संगत ने छका लंगर

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीदी पर्व गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला में श्रद्धा से मनाया गया। सुबह सात बजे से श्री सहज पाठ की समाप्ति हुई, उसके बाद में हजूरी रागी जत्था परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह द्वारा कीर्तन गायन किया गया। इसके बाद गुरमीत कौर खालसा ने श्री गुरु अर्जुन देव के बारे में उनके जीवन से संबंधित काव्य पाठ किया।

कथावाचक जितेंद्र पाल सिंह खालसा द्वारा गुरु के जीवन के बारे में बताया गया। बताया कि उनकी शहीदी किस प्रकार हुई थी। गुरुद्वारा के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया और गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उसके बाद में लंगर के साथ-साथ मीठे शरबत का वितरण किया गया।

इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह, रंजीत सिंह, हरभजन सिंह, संजय कोचर, सुभाष कोचर, सोनू जुनेजा आदि मौजूद रहे। इधर, दोपहर बाद स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया व कीर्तन किया गया। बाद में यहां पर लंगर प्रसाद व मीठे शरबत का वितरण किया गया। इस मौके पर गुरमीत कौर, कमलजीत कौर जुनेजा, कमलजीत कौर, नरूला, इंद्रजीत कौर आदि मौजूद रहे। कई जगहों पर शर्बत वितरण भी कराया गया।

शिव मंदिर गांधी ग्राउंड पर बंटा शर्बत

बदायूं। भारत विकास परिषद द्वारा गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर शिव मंदिर गांधी ग्राउंड पर शरबत बांटा गया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, सचिव अजय कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष आरके उपाध्याय, महिला संयोजिका प्रमिला गुप्ता, डॉ. पीयूष माहेश्वरी, सुनील वार्ष्णेय, मनीष सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद

ुरुद्वारे में सुखमनी साहिब का पाठ करतीं बीबी गुरमीत कौर खालसा। संवाद

ुरुद्वारे में सुखमनी साहिब का पाठ करतीं बीबी गुरमीत कौर खालसा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button