शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गंगसरा में 12 घंटों से बिजली गुल

Connect News 24

0 जमौर के कलस्टर फीडर में फाॅल्ट होने से 25 गांवों की बिजली गुल

0 खुटार में विद्युत उपकेंद्र में गया पानी, आज बाधित रहेगी आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। सुबह से देर रात तक लगातार बारिश होने के कारण कई स्थानों पर बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। गंगसरा की लाइन ब्रेक डाउन होने के चलते 12 घंटे तक बिजली नदारद रही। जमौर का कलस्टर फीडर में लाइन फाॅल्ट से 25 गांवों में बिजली नहीं आई। अन्य स्थानों पर भी फाॅल्ट से लोगों को जूझना पड़ा।

मंगलवार सुबह पुवायां के बड़ा गांव उपकेंद्र में फॉल्ट आने के बाद बिजली गुल हो गई। इस उपकेंद्र से जुड़ा गंगसरा भी ब्रेकडाउन की भेंट चढ़ गया। पूरे दिन सैकड़ों उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली निगम ने लाइन पर गश्त कराई। करीब 12 घंटे के बाद फाॅल्ट मिलने पर आपूर्ति को बहाल किया गया।

इसी तरह दोपहर में बारिश के बीच जमौर का कलस्टर फीडर बंद हो गया। इस फीडर से जुड़े इकनौरा, ढकिया समेत करीब 25 गांवों में बिजली नहीं मिली। जेई आदर्श कुमार ने काफी मशक्कत के बाद लाइन को सही कराया। अटसलिया विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में फॉल्ट के चलते बादशाहनगर व अटसलिया उपकेंद्र बंद रहे।

विद्युत उपकेंद्र खुटार में पानी भरने की वजह से बंद रही बिजली

खुटार। मंगलवार सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से विद्युत उपकेंद्र खुटार में इनकमिंग पैनल के पास जलभराव होने की वजह से विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। अवर अभियंता जेपी भगत ने बताया कि पैनल के पास पानी भर गया। उसे निकालने के लिए नगर पंचायत खुटार से मशीन मंगाई गई है। जिसके माध्यम से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जलभराव खत्म हाेने के बाद आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button