शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्राथमिक शिक्षक संघ भी करेगा आंदोलन

Connect News 24

Primary teachers union will also agitate

भावलखेड़ा के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बैठक में बोलते ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी व मंचासीन पदा​

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ भी पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करेगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को सभी विकासखंड मुख्यालय पर बैठकें हुईं। इसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई।

विकासखंड भावलखेड़ा की ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुई बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने कहा कि हम सब लोगों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली है, लेकिन अन्य 17 मांगे हमारा अधिकार हैं। ब्लॉक मंत्री अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि 10 से 15 अगस्त के बीच क्षेत्रीय विधायक को मांग पत्र दिया जाएगा। इस मौके पर उत्तम कुमार, संजय त्रिपाठी, वारिस अली, राकेश गुप्ता, अवनीश सक्सेना, सुमित पाठक आदि मौजूद रहे।

विकासखंड ददरौल में ब्लॉक संसाधन केंद्र लालपुर में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर उपाध्यक्ष उमाशंकर, आदर्श श्रीवास्तव, विनय भट्ट, दाताराम वर्मा, रामनरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। विकासखंड जलालाबाद में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, ब्लॉक संसाधन केंद्र जैतीपुर में ब्लॉक संरक्षक राकेश सिंह, विकासखंड कटरा खुदागंज में अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, तिलहर में आनंद गंगवार, मिर्जापुर में विकास मिश्रा, कलान में अवनीश यादव, सिंधौली में अध्यक्ष नवेंदु मिश्रा, पुवायां में अश्वनी अवस्थी, बंडा में शिव किशोर मिश्रा, खुटार में प्रमोद कुमार सिंह, कांट में यशपाल सिंह यादव, निगोही में विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुईं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button