शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: माध्यमिक शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू, 25 तक करें आवेदन

Connect News 24

शाहजहांपुर। बेसिक के बाद अब माध्यमिक शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए 25 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इसको लेकर शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक 23 से 25 जून के बीच ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। बताया कि इन तबादलों के दायरे में जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य समेत प्रवक्ता आदि आएंगे।

जिले में 51 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों समेत 37 सहायता प्राप्त और 287 वित्तविहीन विद्यालय हैं। प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के सत्र वर्ष 2023-24 के तहत स्थानांतरण किया जाना है। सत्यापन की तिथि शासन की ओर से घोषित किए जाने के बाद ही आवेदन करने वाले शिक्षकों की सूची जारी की जाएगी।

इस तरह से ऑनलाइन करें आवेदन

स्थानांतरण के इच्छुक अध्यापकों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए एनआईसी द्वारा विकसित वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आवेदन प्रारूप भरना होगा। आवेदन करते समय मोबाइल नंबर, मेल आईडी का प्रयोग करना होगा। आवेदन ऑनलाइन ही सबमिट होंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button