रामपुर

Rampur News: पूरे विधानसभा क्षेत्र को विकास के जरिए बनाया जाएगा आदर्श ़औलख

Connect News 24

बिलासपुर,केमरी। राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा है कि वह विकास कराकर अपने विधानसभा क्षेत्र को एक बार आदर्श विधानसभा का दर्जा दिलाना चाहते हैं। उनका मकसद समूचे क्षेत्र का विकास हो।

राज्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को ग्राम जनूनागर में जन चौपाल के बाद निर्माण कार्यों के उद्वद्वााटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि वह हअना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कराने में लगे हैं। वह विकास कराकर कियर पर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं,बल्कि जनता द्वारा दिए गए वोटों का कर्जा विकास कराकर उतारने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अवाम का यह चौकीदार ऐसे ही पूरे क्षेत्र में विकास कराता रहेगा, बस सभी क्षेत्रवासियों का व्यार ऐसे ही बना रहे। इससे पहले उन्होंने जनूनागर में जूनियर हाई स्कूल से मस्जिद के चौराहे तक सीसी रोड निर्माण लागत करीब 9.867 लाख रुपये और ग्राम स्वार खुर्द में गंगा शरण पूर्व प्रधान के घर से मुकेश गुप्ता के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत करीब 6.142 लाख रुपये, ग्राम सिमिरिया में नरेश गुप्ता के घर से धर्म प्रकाश के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत करीब 4.569 लाख रुपये, ग्राम सिमीरिया में मेन रोड से सत्संग घर होते हुए मौर्य के घर तक खरंजा निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने जन चौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से समाधान कराया। कार्यक्रम में मिलक एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, राठौड़ मंडल अध्यक्ष राम सिंह गंगवार, केमरी मंडल अध्यक्ष सौरव यदुवंशी, नंदकिशोर गंगवार, दलबारा सिंह, सुभांक प्रकाश, रजनीश पटेल, रवि यदुवंशी प्रधान रजपुरा, लीलाधर गंगवार प्रधान दुलीचंद पुर, नंदकिशोर गंगवार, तेजपाल गंगवार, मास्टर सुंदरलाल गंगवार आदि उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button