शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शोभायात्रा निकालकर गर्रा घाट पर किया गणपति का विसर्जन

Connect News 24

Ganpati was immersed in a procession at Garra Ghat.

शाहजहांपुर में ​खिरनीबाग धर्मशाला से निकली शोभायात्रा में शामिल गणेशजी की मूर्ति का पूजन करते ल

शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित लाला रामचरन लाला धर्मशाला में चल रहे गणेश महोत्सव का मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के साथ समापन हो गया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा कई मार्गों से होकर गुजरी। रात आठ बजे गर्रा घाट पर भक्तों ने मूर्ति का विसर्जन किया। साथ ही विघ्नहर्ता से अगले बरस जल्दी आने का अनुरोध किया।

महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव का मंगलवार को हवन पूजन व भंडारा के साथ समापन हो गया। बुधवार को सुबह से ही धर्मशाला में विराजमान सदर के महाराजा की मूर्ति के विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गईं। शाम को चार बजे शोभायात्रा निकाली गई, जो सदर बाजार, से बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट, घंटाघर से कच्चा कटरा, चौक, चारखंभा होकर गर्रा स्थित घाट पर पहुंची। जहां पर गणपति बप्पा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया।

इसके साथ ही जगह-जगह पर मटकी फोड़ने के कार्यक्रम भी हुए, जिसमें युवाओं ने मीनार बनाकर मटकी तक पहुंचने का जोर लगाया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से आचार्य हरकेश शुक्ला, संयोजक नीरज वाजपेयी, अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिंदे, अनिल कदम, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, नंदा शिंदे, हर्षित गुप्ता, आशीष गुप्ता, अक्षय कदम, योगेश कदम आदि शामिल रहे।

शाहजहांपुर में खिरनीबाग धर्मशाला से निकली शोभायात्रा में शामिल गणेशजी की मूर्ति का पूजन करते ल

शाहजहांपुर में खिरनीबाग धर्मशाला से निकली शोभायात्रा में शामिल गणेशजी की मूर्ति का पूजन करते ल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button