Schools

SSC CHSL टियर वन परीक्षा के नतीजे जारी, यहां करें चेक और देखें कट-ऑफ

Connect News 24

SSC CHSL Tier 1 Result 2023 Released: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 1 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम में बैठे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं और यहीं से हर कैटेगरी के कट-ऑफ मार्क्स भी चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – ssc.nic.in. टियर वन परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स अब टियर टू एग्जाम देंगे.

इन डेट्स पर हुआ था एग्जाम

बता दें कि एसएससी सीएचएसएल टियर वन परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त से 17 अगस्त 2023 के बीच किया गया था. इसी परीक्षा के नतीजे अब वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. इन चुने हुए कैंडिडेट्स को अब आगे के चरणों की परीक्षा देनी होगी. नोटिस के मुताबिक 10 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोका गया है.

कैसे चेक करें नतीजे

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर.
  • यहां पर होमपेज पर Result नाम की टैब पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर जो नया पेज खुले उस पर CHSL टैब पर जाएं और क्लिक करें.
  • इसके बाद अगले स्टेप में SSC CHSL Tier 1 Exam 2023 के नतीजों पर क्लिक करें और रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और पीडीएफ संभालकर रख लें.
  • ये आगे आपक काम आएगी.
  • चुने कैंडिडेट्स अब टियर टू एग्जाम देंगे. इसके लिए संभावित तारीख 2 नवंबर 2023 तय की गई है.
  • लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें.
  • कैंडिडेट्स के मार्क्स और फाइनल आंसर-की जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे.
  • यहां से कैंडिडेट इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे.

रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. नोटिस देखने के लिए इस लिंक पर जाएं

यह भी पढ़ें: SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button