पीलीभीत

Pilibhit News: लक्ष्य पाना है तो एकाग्रता, निरंतरता एवं आत्मविश्वास से रहें लबरेज

Connect News 24

If you want to achieve your goal, be full of concentration, consistency and confidence.

छात्रा प्रीती ।

पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने कहा कि छात्र कॅरियर के लिए कठिन मेहनत एवं इच्छा शक्ति के साथ-साथ एकाग्रता, निरंतरता एवं आत्मविश्वास से लबरेज रहें।

हिंदी विभाग एवं अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करें। हमें करना क्या है, यह तय होने पर आगे बढ़ना आसान होगा। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों को सबसे पहले अपने अंदर इच्छा शक्ति का विकास करना होगा। सही विषय का चयन करके प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करनी होगी।

जिला सेवा नियोजन अधिकारी विवेक शुक्ला ने कहा कि किसी छात्र को अगर मंजिल पानी है।अपनी मंजिल प्राप्त करनी है, तो उसे अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करना होगा। कि हम यह कार्य निश्चित रूप से कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसमें सकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दुष्यंत कुमार ने कहा कि वही छात्र सफल होते हैं, जो कड़ी मेहनत करके संघर्षों से जुड़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा सपने वे नहीं होते हैं, जो सोने पर आते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं जो आपको सोने नहीं देते हैं। यानी आपके अंदर एक जागरूकता पैदा करते हैं। तभी आप अपने मंजिल को सही मायने में प्राप्त कर सकते हो। इस अवसर पर उपाधि महाविद्यालय के प्रो. प्रणव शास्त्री, विपन कुमार, नीरज, डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. दुर्गेशधार द्विवेदी, डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. कविता कनौजिया, फहीम, गौरव कुमार, नरेंद्र पाल, देवेंद्र कुमार, विकास, रौनक तिवारी, पूजा वर्मा, मुस्कान मौजूद रहीं।

00

कुछ हासिल करने के लिए पहले उसे चीज को लक्ष्य बनाना चाहिए। फिर लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करनी चाहिए।- प्रीति

..

सफलता पाने के लिए जरूरी है कि हमें कड़ी मेहनत करते हुए लक्ष्य को ध्यान में रखना चाहिए।कॅरियर काउंसलिंग में अधिकारियों ने बेहतर सफलता के मंत्र दिए हैं, यह बहुत जरूरी है।- रौनक तिवारी

भविष्य में कुछ बनना है, तो इसके लिए जरूरी है कि हमें अपना लक्ष्य तय करना पड़ेगा। जब लक्ष्य होगा तभी मुकाम को पाने के लिए मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे।- जय किशन

..

कॅरियर काउंसिल में अधिकारियों ने बेहतर ढंग से सफलता पाने के मूल मंत्र बताए हैं। इन्हीं मूल मत्रों के आधार पर हर कोई छात्र सफलता पा सकता है। इसके लिए जरूरी है एकाग्र मन और कड़ी मेहनत।- अश्वनी

छात्रा प्रीती ।

छात्रा प्रीती ।

छात्रा प्रीती ।

छात्रा प्रीती ।

छात्रा प्रीती ।

छात्रा प्रीती ।

छात्रा प्रीती ।

छात्रा प्रीती ।

छात्रा प्रीती ।

छात्रा प्रीती ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button