शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्कूल के पास शराब की दुकान खोलने का किया विरोध

Connect News 24

Opposition to liquor shop near school

सिंधौली के मुड़िया मोड़ में शराब की दुकान खुलने का विरोध करते लोग। संवाद

सिंधौली। स्कूल के पास शराब दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया।

मुड़िया मोड़ स्थित एमए पब्लिक स्कूल, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक और मुस्लिम इंसाफ यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर टैग किया गया। ज्ञापन में स्कूल के निकट शराब की दुकान न खोले जाने का आग्रह किया। कहा कि मुड़िया मोड पर चार स्कूल संचालित हैं। हजारों स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। यहां पर शराब की दुकान नहीं खुलनी चाहिए। इस दौरान विजय, रतन भारती, राजीव कुमार कनौजिया, सोनपाल, चमन कुमार, नीरज कुमार, रोहित कुमार, कृष्णपाल, सुदामा, अर्चना, मोहिनी, अंकित, नागेश, सुनील, सावित्री, मंजू, सोनी, शिवम, काजल, जिला मंत्री भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी रामसनेही शर्मा मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button