बदायूं
Budaun News: उझानी स्टेशन के सामने ट्रॉली के निकले पहिये

उझानी स्टेशन के सामने निकले ट्रॉली के पहिऐ। संवाद
उझानी। उझानी रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार रात बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। करीब आठ बजे एक किसान अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचा ही था कि अचानक उसकी ट्राॅली के दोनों पहिये निकल गए और ट्रैक्टर आगे निकल गया।
गनीमत यह रही कि कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। किसान ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर रोका। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रॉली की कमानी टूटने से हुआ। देर रात तक ट्रॉली को सड़क से हटाने का काम चलता रहा। संवाद