शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दो क्रय केंद्रों पर चार किसानों से 13.150 टन बाजरा खरीद

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 03 Nov 2023 12:21 AM IST

Purchase of 13.150 tons of millet from four farmers at two purchasing centers

जलालाबाद क्रय केंद्र पर धान खरीद होते हुए। संवाद

शाहजहांपुर। मोटे अनाज की खरीद के 3000 लक्ष्य के सापेक्ष जिले के दो क्रय केंद्रों पर चार किसानों से 13.150 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हुई है। सात क्रय केंद्रों में पांच जगह मोटे अनाज का खाता तक नहीं खुला है।

जिले में 215 क्रय केंद्रों पर धान खरीद हो रही है। इनमें से रोजा मंडी में एक, पुवायां में एक, बंडा में एक, तिलहर में एक और जलालाबाद में तीन क्रय केंद्रों पर बाजरा भी खरीदा जाना है। एक अक्तूबर से खरीद शुरू होने के बाद रोजा मंडी के क्रय केंद्र पर 5.650 टन बाजरा की खरीद तीन किसानों से हुई। जलालाबाद मंडी में बने तीन क्रय केंद्रों में एक पर 7.5 टन खरीद एक किसान से हुई है। बाकी किसी स्थान पर खरीद नहीं हुई है। जिले में कुल चार किसानों से 13.150 मीट्रिक टन खरीद हुई है। 25 सौ रुपये क्विंटल के हिसाब से 3.288 लाख रुपये के बाजरा की खरीद हुई है। अभी किसी भी किसान को भुगतान नहीं हुआ है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button