बदायूं

Budaun News: फैजगंज बेहटा एसओ के फॉलोअर की वर्दी में फोटो वायरल

Connect News 24

Faizganj Behta SO's follower's photo in uniform goes viral

एसओ की कुर्सी पर बैठा फाॅलोअर।स्रोत-सोशल मीडिया

आसफपुर। फैजगंज बेहटा एसओ के निजी फॉलोअर के पुलिस वर्दी में तमाम फोटो वायरल हो रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि फॉलोअर रात को दरोगा की वर्दी पहनकर क्षेत्र में निकलता है और वाहनों से वसूली करता है।

बृहस्पतिवार को फॉलोअर के कई फोटो वायरल हुए। किसी में फॉलोअर वर्दी में काला चश्मा पहने दिखाई दे रहा है तो किसी में चाय का गिलास पकड़े है। हैरानी की बात तो यह है कि फॉलोअर ने एसओ की कुर्सी पर बैठकर भी फोटो खिंचवाया है। बाद में इसे फेसबुक पर पोस्ट किया गया हैै। जब स्थानीय लोगों ने एसओ वेदपाल सिंह के निजी फॉलोअर के पुलिस की वर्दी में फोटो देखे तो उन्होंने भी फोटो वायरल कर दिए।

जब एसओ और थाना पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो खलबली मच गई। बाद में फेसबुक से फोटो डिलीट करा दिए गए लेकिन यह फोटो वायरल होने से इलाके में चर्चा का माहौल है। कुछ लोगों का कहना है कि फॉलोअर रात को दरोगा की वर्दी पहनकर निकलता है। वह थाना पुलिस के साथ गश्त भी करता है और वाहनों से उगाही करता है। उसके पास वर्दी कहां से आई, उसने किसी पुलिस कर्मी की वर्दी लेकर फोटो खिंचवाए थे या फिर खुद वर्दी सिलवा रखी है, इसका पता नहीं चला है। इस संबंध में एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि फोटो एडिट किए हुए लग रहे हैं। वह इसकी जांच कराएंगे।

एसओ की कुर्सी पर बैठा फाॅलोअर।स्रोत-सोशल मीडिया

एसओ की कुर्सी पर बैठा फाॅलोअर।स्रोत-सोशल मीडिया


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button