Shahjahanpur News: रोजा में सरायखास गांव के पास बनेगा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस

सुराही की ग्राम प्रधान गीता देवी व उनके पति प्रमोद कुमार वर्मा को सम्मानित करते वित्त मंत्री सु
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर बैठक हुई। इसमें वित्तमंत्री ने बताया कि रोजा और हरदोई रोड के बीच में सरायखास गांव में पीडब्ल्यूडी के नए गेस्ट हाउस के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
बैठक में सीडीओ एसबी सिंह ने पीपीटी के माध्यम से गोवंश संरक्षण के लिए बनाए गए वृहद गो संरक्षण केंद्रों एवं निर्माणाधीन गो संरक्षण केंद्रों के विषय में जानकारी दी। वित्त मंत्री ने 25 दिव्यांगजनों को हस्तचलित ट्राइसिकिल बांटीं।
वित्तमंत्री ने सिमरा वीरान वृहद गोशाला में 300 गाय संरक्षण क्षमता वाले दो शेड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि एक शेड का उपयोग नंदीशाला के रूप में किया जाए। ग्राम सुराही की प्रधान गीता देवी व उनके पति प्रमोद कुमार वर्मा को 105 से अधिक निराश्रित गोवंशों को संरक्षण दिलाने और गांव में निराश्रित गोवंशों की समस्या का समाधान करने पर वित्त मंत्री ने सम्मान पत्र दिए।
डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर गो संरक्षण केंद्र के मामले में प्रथम 10 जिलों में आता है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने डीएम से नगर क्षेत्र में वृहद गोशाला के निर्माण के लिए भूमि की मांग की। इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी सुधीर गुप्ता, महापौर अर्चना वर्मा, विधायक तिलहर सलोना कुशवाहा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।