शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
पुवायां। किशोरी को बहलाकर हरिद्वार ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव सकरापुर का जुनैद श्रमिक ठेकेदार है। जुनैद ने उनकी पुत्री से धान की रोपाई कराई थी। 17 जुलाई को जुनैद हिसाब करने के बहाने आया और उनकी नाबालिग पुत्री को हरिद्वार ले गया। पुत्री को जुनैद की नीयत पर शक हुआ तो उसने घर भिजवाने को कहा। इस पर जुनैद ने उसकी पिटाई कर दी। 19 जुलाई को किसी तरह किशोरी घर लौटी। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के आधार पर जुनैद पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। संवाद

