शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल
पुवायां। दुष्कर्म के आरोप में नामजद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 25 मई को गांव बद्रीपुर हदीरा के सुनील कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने, विरोध पर पिटाई करने और कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। महिला ने कोर्ट में आरोपों को दोहराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुनील को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद