शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तहसील के अधिकारी ने ई-रिक्शा चालक को पीटा

Connect News 24

पुवायां। थाना क्षेत्र के राजीव चौक पर बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। रात करीब पौने दस बजे तहसील के एक अधिकारी की कार से ई-रिक्शा आकर टकरा गया। अधिकारी कार का दरवाजा खोलकर उतरने का प्रयास कर रहे थे। इससे भड़के अधिकारी ने ई-रिक्शा चालक जितेंद्र को पीट दिया। उसे पीटते हुए नजदीक में स्थित थाने पर लेकर पहुंच गए। इसके बाद तमाम ई-रिक्शा चालक थाने पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को खदेड़ दिया। इसके बाद चालकों ने राजीव चौक पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर देने के चलते ई-रिक्शा चालक जाम नहीं लगा सकें। इसके बाद चालकों ने एमएलसी सुधीर गुप्ता के आवास पर जाकर अपनी फरियाद सुनाई। देर रात में दोनों पक्षों में राजीनामा कराया जा रहा था। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button