शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्राथमिक शिक्षक संघ के तहसील प्रभारी मनोनीत

Connect News 24

Nominated Tehsil Incharge of Primary Teachers Union

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक ​शिक्षक संघ के मनोनीत तहसील प्रभारी का फूल माला पहनाकर स्वागत करते पदा​

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में तहसील सदर, पुवायां और तिलहर के तहसील प्रभारी का मनोनयन किया गया। ब्लॉक मदनापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैंजना मधु में सहायक अध्यापक अनुज कुमार सिंह को सदर, ब्लॉक तिलहर के प्राथमिक विद्यालय नवदिया यूसर के सहायक अध्यापक पवन शुक्ला को तिलहर और ब्लॉक पुवायां के प्राथमिक विद्यालय गुरुनानक के सहायक अध्यापक राजीव गुप्ता को पुवायां का तहसील प्रभारी नियुक्त बने। सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

संघ के प्रांतीय महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने सभी को अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, अरुण भदौरिया, यशपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button