Shahjahanpur News: शोध छात्रों का प्री-पीएचडी वायवा हुआ
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के छात्र वीरपाल और अंकुर जौहरी ने प्री-पीएचडी वायवा दिया। दोनों ने अपना शोध कार्य रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ. मोहसिन हसन खान के निर्देशन में पूरा किया है।
वीरपाल ने ”इवेलुएशन आफ फाइटोकेमेस्ट्री एंड माइक्रोवियल एक्टिविटी आफ मेडिसिनल प्लांट अगेंस्ट यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन इन ह्यूमंस” तथा अंकुर जौहरी ने ”एक्सट्रैक्शन, आइसोलेशन एंड कैरक्टराइजेशन ऑफ बायोएक्टिव कंपाउंड फ्रॉम इंडियन मेडिसिनल प्लांट” विषय पर अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. अबुल हसनात, डॉ. अब्दुल मोहेमन, डॉ. आमिल उस्मानी, डॉ. रियाज मोहम्मद, डॉ. जमाल अख्तर सिद्दीकी, डॉ. युक्ति माथुर, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. साजिद खान आदि मौजूद रहे। संवाद

वीरपाल