शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्टेडियम के पास नाले में पहुंचा मगरमच्छ

Connect News 24

Crocodile reached the canal near the stadium

स्टेडियम के पास बहने वाले नाले में मगरमच्छ का बच्चा

शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास बहने वाले नाले में बुधवार रात मगरमच्छ पहुंच गया। उसको देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने न तो फोन उठाया न ही मौके पर पहुंचे।

नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम को जाने वाली रोड पर एक नाला है। इसकी सफाई पर ध्यान न दिए जाने के कारण थोड़ी बारिश में ही नाला उफना जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार नाला सफाई कराने के लिए ग्राम प्रधान से कहा गया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। नाला साफ न हो पाने की दूसरी वजह उस पर किया हुआ लोगों द्वारा अतिक्रमण भी है।

बुधवार रात को अचानक नाले में मगरमच्छ आ गया। शोर शराबा होने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। कुछ देर में पुलिस पहुंच गई। इतनी देर में मगरमच्छ वहां से कहीं निकलकर ओझल हो गया। रातभर लोग दहशत में सो नहीं सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button