शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: छह ट्रेड में ऑनलाइन 31 तक करें आवेदन
शाहजहांपुर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार समेत छह दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण व टूल किट के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनुराग यादव ने बताया कि आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। आवेदक पारंपरिक कारीगरी बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची के क्षेत्र में कार्य करता हो। उन्होंने बताया कि आवेदक या उसके परिवार को पूर्व में टूलकिट मानदेय का लाभ नहीं मिलने का शपथ पत्र भी 10 रुपये के स्टांप पर देना होगा। 31 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। संवाद