शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पंजाबी महासभा ने महापौर को सम्मानित किया

Connect News 24

Punjabi Mahasabha honored the mayor

शाहजहांपुर में पंजाबी महासभा के कार्यक्रम में महापौर को सम्मानित करते पदा​धिकारी।

शाहजहांपुर। पंजाबी महासभा की ओर से रामनगर काॅलोनी के श्रीकृष्ण मंदिर में महापौर अर्चना वर्मा का सम्मान किया गया। विजय तुली, हरीश बजाज, दिनेश गोगिया, पार्षद के पति कृष्ण गोपाल बिन्नू ने स्मृति चिह्न देकर महापौर अर्चना वर्मा, उनके पति राजेश वर्मा व निगम के उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य को सम्मानित किया।

इस दौरान पंजाबी महासभा के अध्यक्ष किशन लाल छाबड़ा ने पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों की दयनीय स्थिति का मुद्दा भी उठाया। कार्यक्रम में डाॅ. विकास खुराना, अशोक सचदेवा, सुरेंद्र सेठी, जुगल किशोर तनेजा, बंटी ग्रोवर, बिट्टू पावा, सोनी कपूर, रूपेश तनेजा, नरेश अरोरा, विशाल अरोरा आदि मौजूद थे। प्रधान लाजपत बत्रा ने आभार जताया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button