अजब प्रेम की गजब कहानी: 2300 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, बेटा भी लेकर आई साथ

प्रेमी धर्मेंद्र के साथ त्रिपुरा की महिला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र के एक युवक की शादीशुदा महिला से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। कुछ ही समय में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला त्रिपुरा की रहने वाली है। छह दिन पहले महिला करीब 2300 किलोमीटर दूरी तय कर उसके पास पहुंच गई। यहां आकर उसने प्रेमी से शादी कर ली है। महिला का एक साल का बेटा भी है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खुड़वारा निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र पाल पुत्र पीतम राजस्थान में रहकर नौकरी करता है। उसका कहना है कि पांच माह पहले फेसबुक पर उसकी त्रिपुरा निवासी महिला से दोस्ती हुई थी। शुरुआती दौर में उन्हें एक-दूसरे की भाषा समझने में काफी दिक्कत हुई। कुछ दिनों तक वह फेसबुक के मैसेंजर पर चैट करते रहे।
ये भी पढ़ें- Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर का भारत में आना बड़ी साजिश; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उठाई ये मांग
जब वह एक-दूसरे की भाषा समझने लगे तो उनके बीच प्यार हो गया। वह एक-दूसरे की बातें शेयर करने लगे। इस दौरान महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसका एक साल का बेटा है लेकिन उसका पति काफी परेशान करता है। वह रोजाना शराब पीता है और उसके साथ मारपीट करता है। इससे वह काफी परेशान हो चुकी है।



