शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चौक कोतवाली में हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास, पुलिस ने हटाया

Connect News 24

Attempted traffic jam in Chowk Kotwali, police removed

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली पर जाम लगाने का प्रयास करने वालों को हटाती पुलिस।संवाद

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी आकाश की पत्नी मधु (18) की मौत के मामले में देर रात मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करने पर परिजनों ने धरना देते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। तब पुलिस ने जबरन लोगों को हटाया।

जामा मस्जिद के पास रहने वाली मधु का एक साल पहले आकाश से प्रेम विवाह हुआ था। बुधवार की रात करीब आठ बजे मधु का मकान के अंदर फंदे से लटका शव मिला था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस बीच मृतका के परिजनों ने बेटी को प्रताड़ित करने व दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति आकाश को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। इसके बाद मृतका के परिजन कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आकाश को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

मृतका के पिता कन्धई व मां गेट के बाहर बैठ गईं। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करने की बात कही तो मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली गेट के बाहर जाम लगाने का प्रयास किया। यह देखकर इंस्पेक्टर केबी सिंह पुलिस फोर्स के साथ बाहर और जाम लगाने का प्रयास करने वालों को कोतवाली गेट से जबरन धकिया दिया। चौक कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button