शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: घर में सुख-शांति के लिए करें गाय का पालन

Connect News 24

Rear a cow for happiness and peace at home

राष्ट्रीय कर्म योगी सम्मेलन के समापन दिवस को संबोधित करते आरएसएस के अखिल भारतीय प्रमुख डॉक्टर द

राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन के समापन दिवस पर की गई गोपालन व संवर्धन पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

भावलखेड़ा। राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन के समापन दिवस पर सोमवार को गो संवर्धन एवं गो पालन पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिस घर में गाय का वास होता है, वहां देवता निवास करते हैं। हर व्यक्ति को सुख-शांति के लिए गाय का पालन अवश्य करना चाहिए।

सोमवार को सम्मेलन के अंतिम दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय ग्राम्य विकास प्रमुख डॉ. दिनेश ने कहा कि गाय का पालन करने से सभी प्रकार की समस्याओं का निदान हो जाता है। प्रत्येक घर में एक गाय अवश्य होनी चाहिए।

राजस्थान से आए भारत राज पुरोहित ने गो संवर्धन के विषय पर सभी से महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने गायों के महत्व और उनके पालन से मानव जीवन में पढ़ने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला। संजय उपाध्याय ने बताया कि आज प्राकृतिक कृषि का पर्याय लोकभारती बना है। सभी लोकभारती प्रतिनिधियों को खिचड़ी सह भोज कराना चाहिए। एक प्रांत सह बैठक करें और जिलास्तर पर बड़ा सम्मेलन करें। अंतिम दिन वार्षिक कैलेंडर तथा संपूर्ण कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई।

डॉक्टर विजय पाठक लोक भारती के ब्रज प्रांत अध्यक्ष नियुक्त

इस सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें डॉ. विजय पाठक को ब्रज प्रांत अध्यक्ष बनाया गया। सह सचिव नीरज सिंह ने पंजाब, गुजरात, बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, मेरठ, अवध, बृज, काशी, गोरक्ष, कानपुर, बुंदेलखंड आदि की प्रांत स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की। सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने आने वाले वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की सूची जारी की। आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र ने लोक भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों पर अपने विचार रखे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button