शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुलिस पर आरोप-खुलेआम घूम रहा सगीर, फिर भी कार्रवाई नहीं

Connect News 24

असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के घेर बाजार मोहल्ला निवासी व्यापारी सुधीर गुप्ता के घर में घुसकर उनके बेटे असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप सगीर खां पर लगा है। वह कस्बे समेत शाहजहांपुर तक घूम रहा है। सोमवार को सगीर बरेली मोड़ के आसपास देखा गया। वहीं पुलिस मामले में जांच चलने की बात कहकर उलझी हुई है।

29 सितंबर को तड़के सुधीर के घर में घुसे बदमाशों ने आलोक गुप्ता की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने आलोक गुप्ता, उनके भाई प्रशांत व पत्नी खुशबू उर्फ सोनम को चाकू मारकर घायल कर दिया था। मोहल्ले के लोगों ने बदमाश शाहबाज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने शाम को शाहबाज काे एनकाउंटर में मार गिराया था।

इस मामले में शाहबाज, सगीर खां डभौरा वाले व आठ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था। सगीर पर हत्यारोपियों पर संरक्षण देने का आरोप लगाया था। अब पुलिस ढीली पड़ गई है। नामजद आरोपी सगीर पुलिस से कई कदम आगे चल रहा है। पुलिस को वह मिल नहीं रहा, जबकि सोमवार को वह शाहजहांपुर में आकर घूम गया। पुलिस अब तक आरोपियों से सगीर का कनेक्शन तक तलाश नहीं कर पाई है। इस प्रकरण में एसपी देहात व सीओ तिलहर से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बैठक में हाेने के चलते संपर्क नहीं हो सका।

अज्ञात बदमाश कौन? पुलिस को पता नहीं

आलोक हत्याकांड में पुलिस के पास सिर्फ तीन नाम ही हैं। शेष अज्ञात बदमाशों के बारे में कुछ नहीं पता है। वह शाहबाज-शहरोज के करीबी थे या उसने बाहर से बुलाए थे, इस बारे में पुलिस जानकारी नहीं जुटा पाई है। घटना में आठ से दस अज्ञात बदमाशों का जिक्र किया गया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button