शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन से टकराई सरिया, दो मजदूर झुलसे

Connect News 24

Rebar collided with high tension line, two workers burnt

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती इसरार। स्रोत-जागरुक पाठक

शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में दोपहर करीब तीन बजे तीसरी मंजिल पर बन रहे कमरे के लिंटर के लिए सरिया पहुंचाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो मजदूर झुलस गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

गांव के विजय सिंह अपने मकान में कमरा बनवा रहे थे। बृहस्पतिवार को रौसर कोठी निवासी गंगाधर व इसरार मजदूरी कर रहे थे। दोपहर बाद सरिया को ऊपर पहुंचाया जा रहा था। गंगाधर व इसरार तीसरी मंजिल पर खड़े थे। नीचे से एक मजदूर उन्हें सरिया पकड़ा रहा था। इस बीच छज्जे से दो मीटर दूर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। दोनों मजदूर करंट से गंभीर रूप से झुलस गए।

विजय सिंह ने तुरंत ही एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। गंगाधर व इसरार को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसरार का पैर अलग हो गया है, जबकि गंगाधर के पैर झुलस गए हैं। उनका उपचार शुरू होने के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने अस्पताल में मरीजों का हालचाल लिया। मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।

-सरिया को तीसरी मंजिल पर पहुंचाने के दौरान हादसा हुआ है। मामले की जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। – बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती इसरार। स्रोत-जागरुक पाठक

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती इसरार। स्रोत-जागरुक पाठक

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती इसरार। स्रोत-जागरुक पाठक

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती इसरार। स्रोत-जागरुक पाठक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button