शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

पुवायां। गांव नहिलोरा बुजुर्ग निवासी कामता प्रसाद की पुत्री बेबी देवी ने पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बेबी देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी दो जुलाई 2021 को जनपद पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के गांव पिपरिया मंडन निवासी विशाल के साथ हुई थी। शादी में मिले दान दहेज से उनकी ससुराल के लोग खुश नहीं थे। वह दहेज में बाइक, सोने की लर और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति विशाल, देवर विकास, ससुर सीताराम, सास बिटोली देवी उनको परेशान करने लगे और लगभग दस माह पूर्व सभी ने एक राय होकर उनको पहने कपड़ों में घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button