शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दहेज के लिए हत्या में पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

मिर्जापुर। हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर पंजा निवासी सुखनंदन ने मिर्जापुर के गांव बानगांव निवासी अपने दामाद शुभम सहित परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए बेटी को जलाकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

सुखनंदन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री काजल की शादी 27 अप्रैल 2021 को शुभम के साथ की थी। काजल के ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। वे बाइक और सोने की जंजीर की मांग करने लगे। शुक्रवार सुबह काजल के पति शुभम, सास रागिनी, ननद विनीता, चचिया ससुर कमल व नन्हकू ने काजल के साथ मारपीट कर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। घटना की आसपास के लोगों को जानकारी होने पर काजल को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाया गया। अस्पताल में बेटी ने उसे आरोपियों द्वारा मारपीट कर जला देने की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button