शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज में तीन दिनी संगोष्ठी आज से

Connect News 24

शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 22 जुलाई से होगा। इसका विषय ”भारत में सामाजिक उद्यमिता के क्षेत्र में चुनौतियां और अवसर” रखा गया है।

संगोष्ठी का उद्घाटन 22 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे कॉमर्स सेमिनार हाल में होगा। अध्यक्षता प्राचार्य आरके आजाद करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉमर्स के डीन प्रोफेसर अजय कुमार सिंह रहेंगे। 23 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 01:00 बजे के बीच तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें 200 छात्र-छात्राएं अपना शोध पत्र पढ़ेंगे।

सत्रों की अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के डॉ. केके वर्मा, गलगोटियाज विश्वविद्यालय नोएडा की डॉ. जागृति गुप्ता, ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय लखनऊ के डॉ. मनीष कुमार करेंगे। 24 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे समापन सत्र होगा। डीएन कॉलेज मेरठ के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य आरके आजाद करेंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button