शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: किसान को पीटकर घायल करने में चार पर रिपोर्ट दर्ज
खुटार। पुरानी रंजिश में किसान को लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव औरंगाबाद निवासी बबले ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह खेत पर सिंचाई कर रहा था। शाम करीब चार बजे गांव के ही हाशिम, मोशिम, लईक, छुन्ने आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद