शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: प्रधान सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
खुटार। गांव पिपरिया बिरसिंहपुर निवासी रूम सिंह ने गांव के प्रधान समेत तीन लोगों पर खेत पर अवैध कब्जा कर धान लगाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रूम सिंह ने बताया कि 15 दिन पूर्व उनके खेत की पैमाइश राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में की थी। पैमाइश में उनका एक बीघा खेत प्रधान सोनपाल के खेत में निकला था। राजस्व टीम ने उनको जमीन पर कब्जा दिलाकर मेड़बंदी करा दी थी। मेड़बंदी के दूसरे ही दिन सोनपाल, भूरे, झब्बले ने मेड़ तोड़ दी और खेत पर फिर से कब्जा कर लिया। आरोपियों ने उनकी जमीन पर धान भी लगा दिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद