शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: आईजीआरएस निस्तारण में खुटार थाना प्रदेश में अव्वल
खुटार। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में खुटार थाने को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इससे पुलिसकर्मियों में हर्ष का माहौल है।
शिकायतों पर सुनवाई न होने पर कई लोग आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हैं। शासन और अधिकारी शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर देते हैं। इसके लिए थानों को रैंकिंग भी प्रदान की जाती है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि आईजीआरएस पर की गई शिकायतों का निस्तारण करने में वह और अन्य सभी पुलिसकर्मी काफी संजीदा रहते हैं। खुटार थाने को यूपी मुख्यालय से रैंक के आधार पर प्रथम स्थान मिला है। संवाद