शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ग्रामसभा के आठ पेड़ काटने पर प्रधान सहित छह लोगों पर रिपोर्ट

Connect News 24

Report on six people including headman for cutting eight trees of gram sabha

गांव डूंडा में सरकार जमीन से काटे गए पेड़। संवाद

पुवायां। सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ कटवाने, जड़ें उखड़वाने, जमीन को समतल कराने के आरोप में प्रधान समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लेखपाल उत्तम कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि गांवसभा मुकीमपुर के गांव डूंडा में नवीन परती की गाटा संख्या 177 रकबा 0.057 जमीन है। इसके अलावा गाटा संख्या 176 खाद के गड्ढों के लिए आरक्षित है। इस जमीन पर शीशम आदि के सरकारी पेड़ खड़े हैं। शनिवार को गांव के धीरज मिश्रा ने मोबाइल पर सूचना दी कि सरकारी भमि पर खड़े शीशम के सात और पाकड़ का एक पेड़ काट डाले गए हैं और जड़े उखाड़ दी गई हैं।

सूचना पर तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर पाया गया कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया गया है। लेखपाल की तहरीर पर जेसीबी चालक, जल निगम के ठेकेदार, प्रधान नवीन कुमार मिश्रा, साइट इंजीनियर अवनीश सिंह, संतराम और कुछ अज्ञात लोगों पर पेड़ उखड़वाने, जमीन को जुतवाने और समतल कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

प्रधान नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि पानी की टंकी बनने के लिए जमीन का प्रस्ताव किया गया था। टंकी के लिए ही जमीन को समतल कराया गया था। पेड़ काटने की अनुमति नहीं ली गई है। जमीन प्रस्ताव कर दे दी थी। ठेकेदार को परमीशन लेनी चाहिए थी। पूरे मामले में उनका कोई दोष नहीं है।

गांव डूंडा में सरकार जमीन से काटे गए पेड़। संवाद

गांव डूंडा में सरकार जमीन से काटे गए पेड़। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button