रामपुर

संशोधित… बार-बार बिजली चोरी करने वाले घोषित होंगे माफिया: एमडी

Connect News 24

रामपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी रविवार को रामपुर पहुंचीं। इस दौरान अधीक्षण अभियंता समेत सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बार-बार बिजली चोरी करने वाले डिफाल्टर और मीटर टेंपर करने वालों के खिलाफ बिजली माफिया के तहत कार्रवाई की जाए। एसडीओ और जेई को उपभोक्ताओं की समस्या सुनने के लिए फोन उठाने के निर्देश भी दिए।

दोपहर करीब एक बजे प्रबंध निदेशक चित्रा वी पश्चिमांचल विद्युत वितरण मंडल रामपुर के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में शहरी और देहात क्षेत्रों में हो रही बिजली चोरी को रोकने के लिए निर्देश दिए। साथ ही लाइन लॉस के टार्गेट को शत-प्रतिशत पूरा करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कि बिजली चोरी लगातार हो रही है। जिससे उपभोक्ताओं को पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। लगातार बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

नए कनेक्शन और नेवर पेड कन्ज्यूमर की शत-प्रतिशत वसूली के लिए भी कहा। लगातार फोन न उठाने की मिल रहीं शिकायतों पर उन्होंने एसडीओ और जेई को हमेशा कॉल अटेंड करने के निर्देश दिए, विशेष तौर पर 15 साल से जमे हुए सभी संविदा कर्मियों का तबादला करने के भी निर्देश दिए। समर पालन के तहत बिजनेस प्लान के कार्यों को 20 जून तक पूरा करने का आदेश भी दिया। बैठक में मुख्य अभियंता मुरादाबाद जोन एनके मिश्र, अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग, अधिशासी अभियंता भीष्म तोमर, इमरान खान, नरेश कुमार, मो. कम्मरूदीन समेत सभी उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।

रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने एमडी चैत्रा वी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामपुर में बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं प्रमुखता से रखा। उन्होंने सालों से एक ही बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मियों का स्थानांतरण करने की मांग की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button