रामपुर

Rampur News: एक बार तलाक बोलने पर पत्नी ने पति को पहुंचवाया हवालात

Connect News 24

बिलासपुर। बीवी से विवाद के दौरान एक युवक ने गुस्से में अपनी बीवी को एक बार तलाक कह दिया। गुस्साई महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

मामला नगर के मोहल्ला साहूकारा का है। मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। आए दिन मारपीट से वह बेहद परेशान हो चुकी हैं। उसने पति द्वारा की गई मारपीट की शिकायत अपने मायके वालों से की तो उसके एक रिश्तेदार उनका समझौता कराने उसके घर आए। आरोप है कि समझौते के दौरान उसके शौहर ने एक बार तलाक शब्द अपने मुंह से निकाला। जिसका उसने विरोध किया तो वह अमादा फौजदारी हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button