शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में सेवानिवृत्त फौजी की मौत
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी नरेश कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो दिन पहले ही टाउन हाल में फायरिंग के आरोप में उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था।
मंगलवार देर रात कोतवाली इलाके में कनौजिया अस्पताल के पास पेट्रोल पंप के पास नरेश कुमार घायल अवस्था में पड़े मिले थे। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। उनके बेटे अनूप को साढ़े नौ बजे सूचना मिली थी। तब परिजन अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उनकी मौत की वजह परिजन भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।